सिवनी: संजय सरोवर बांध पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना, जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Seoni, Seoni | Jul 30, 2026 सिवनी कलेक्टर नेहा मीना ने गुरुवार को संजय सरोवर (भीमगढ़) बांध का निरीक्षण कर जलस्तर, सुरक्षा और मानसून तैयारियों की समीक्षा की। गुरुवार को उन्होंने जलस्तर की सतत मॉनिटरिंग, 24×7 कंट्रोल रूम संचालन, सीसीटीवी व्यवस्था मजबूत करने और जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में समय पर सूचना देने के निर्देश दिए।