पूसा: जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर वैनी थाने की पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
वैनी थाने की पुलिस ने थाने के सामने बने चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया है। जानकारी दी गई है कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव कराए जाने को लेकर सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को रोकर उनकी तलाशी ली जा रही है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान अभी तक किसी वाहन में नकद राशि बरामद नहीं हुई है।