दमोह: जटा शंकर पहाड़ी के समीप जुआ फड़ पर दबिश देकर पुलिस ने 17 आरोपियों को पकड़ा, करीब ₹35 लाख का मशरूका हुआ ज़ब्त
Damoh, Damoh | Jan 12, 2025 दमोह आज रविवार दोपहर 2 बजे शहर के जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के द्वारा बीते दिन कोतवाली थाना क्षेत्र के जटाशंकर पहाड़ी के पास संचालित जुआ फड़ पर की गई छापेमार कार्यवाही मामले का खुलासा किया गया। दविश देकर कुल 17 आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 16.5 लाख, 22 मोबाइल, 1 कार बरामद की गई है।