मशरक: हैंडबॉल में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सारण टीम को मिला कांस्य पदक, उच्च विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित
Mashrakh, Saran | Jun 23, 2026 राज्यस्तरीय हैडबाॅल प्रतियोगिता में कांस्य पदक लेकर लौटी सारण टीम का उच्च विद्यालय मशरक के प्रांगण में मंगलवार की शाम 4 बजें के लगभग कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया। मौके पर हैडबाल के जिला सचिव संजय कुमार सिंह और प्रधानाध्यापक अरूण कुमार वर्णवाल और उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित सिंह ने केक काटा और सभी को अंग वस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया।