सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद में सट्टा खिलवाते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी राहुल सिंह को 1180 रुपए नगद और सट्टा सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सिडकुल पुलिस ने ये जानकारी रविवार शाम 4 बजे दी।