बारा: बारा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, एसडीएम बारा ने फरियाद सुनी
बारा तहसील में आज शनिवार सुबह आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी गणेश कनौजिया के नेतृत्व में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान हेतु टीम गठित कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।