रायबरेली: मिलएरिया पुलिस ने भटपुरवा पुल के पास अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Raebareli, Raebareli | Jun 16, 2026
16 जून मंगलवार की दोपहर 3 बजे मिल एरिया पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की है। मुखबिर खास की सूचना पर भटपुरवा पुल के पास अभियुक्त की सटीक सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को धर दबोचा। जिसके पास एक अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।