कालपी: कालपी के रामचबूतरा इलाके में अज्ञात कारणों से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख
Kalpi, Jalaun | May 9, 2026 कालपी में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक सूने मकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, आग राम चबूतरा निवासी हामिद पुत्र बाबू के घर में लगी, जो इन दिनों कुल्फी के सीजन के चलते दिल्ली गए हुए हैं, हादसे में फ्रिज, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, मोटरसाइकिल, ई-रिक्शा बैटरियां, फर्नीचर, जेवरात और नगदी समेत पूरा सामान नष्ट हो गया है।