सरवाड़: सरवाड़ थाना पुलिस ने दिल्ली की दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया, चेन स्नेचिंग में सोने की चेन बरामद
Sarwar, Ajmer | Jun 17, 2026 धार्मिक आयोजनों में चोरी करने वाले गैंग के खिलाफ सरवाड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।कथा के दौरान महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने दिल्ली निवासी दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने जैसी धातु की चेन भी बरामद कर ली है।थानाधिकारी रामपाल शर्मा ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी दी।