सिमडेगा: टापूडेगा निवासी युवक के साथ-साथ परिजनों पर पुलिस के द्वारा मारपीट का लगा आरोप जांच में पहुंचे डीएसपी
सिमडेगा के टापूडेगा निवासी मोहित मांझी नामक ट्रक चालक एवं उसके परिजनों पर पुलिस के द्वारा मारपीट का आरोप लगा है ।इधर मामले की जानकारी मिलते ही मंगलवार को 12:00 बजे वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात किया। उन्होंने कहा इस मामले में जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उसके ऊपर कार्रवाई होगी।