नवागत SP बड़वानी पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा थाना पाटी पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर की व्यवस्थाओं की समीक्षा, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का परीक्षण एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का मूल्यांकन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महिलाओ एवं बालिकाओं के ऊपर गठित होने वाले अपराधों पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।