कोंडागांव: खाद-बीज का भंडार भरा, फिर भी खाली हाथ लौट रहे किसान, बनियागांव लैंप्स में अव्यवस्था से परेशान 784 पंजीकृत किसान
खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ बनियागांव लैंप्स में खाद, बीज और यूरिया वितरण व्यवस्था चरमरा गई है। पर्याप्त भंडारण होने के बावजूद किसान कई दिनों से खाद-बीज के लिए चक्कर काट रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उन्हें लगातार "आज नहीं, कल आना" कहकर लौटाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लैंप्स में 784 किसान पंजीकृत हैं। वहीं मैनेजर के इस्तीफे, चार्ज हस्तांतरण में देरी और