गिरिडीह: अबुआ आवास तोड़ने पर बवाल, वन विभाग पर घूस मांगने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, न्याय की मांग
सदर प्रखंड स्थित बदगुन्दाखुर्द पंचायत में एक गरीब आदिवासी परिवार के “अबुआ आवास” को वन विभाग द्वारा तोड़ देने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को 10 बजे ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताई। आवास तोड़ने का आरोप सीधे-सीधे वन विभाग के अधिकारियों पर है। पीड़ित तुढ़ा टूड्डू की पत्नी का कहना है कि उनसे 30 हजार रुपये की मांग की गई थी।