औरैया: कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और होटल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान किए गए सील, आगे भी चलेगा अभियान
जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर जनपद में अवैध रूप से संचालित संस्थानों एवं सुरक्षा मानकों की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार शाम 6 बजे प्रशासन ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी की। यह अभियान सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी के दौरान प्रशासनिक टीम ने शहर के तिलक नगर, बनारसीदास तथा आवास वि