बरहट: कटौना पांडेय टोला में घर के पास खेत में निकला अजगर का बच्चा, बंटी सिंह ने किया उसका रेस्क्यू
Barhat, Jamui | Aug 18, 2026 बरहट प्रखंड के कटौना पांडेय टोला निवासी पूर्व टीटीई नारायण पांडेय के घर के पास खेत में अजगर का बच्चा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। घरवालों की सूचना पर सांप पकड़ने में एक्सपर्ट बंटी सिंह मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। ग्रामीणों ने मंगलवार को 1 बजे बताया कि अजगर के पकड़े जाने के बाद घर वालों ने राहत की सांस ली।