🦚 घायल मोर की बचाई जान, युवाओं ने दिखाई इंसानियत!
अम्बेडकरनगर के जलालपुर में सुखारीगंज चौराहे से करीब 500 मीटर आगे सड़क पर एक मोर घायल अवस्था में तड़प रहा था।
बृजेश कुमार यादव और उत्कर्ष यादव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और 112 पर सूचना दी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल मोर का इलाज कराया गया और वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई।
युवाओं की तत्परता और संवेदनशीलता ने एक बेजुबान की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। ❤️🦚
#AmbedkarNagar #Jalalpur #SukhariGanj #PeacockRescue #MorRescue UP45News UPNews BreakingNews LocalNews WildlifeRescue SaveBirds Peacock UttarPradesh NewsUpdate