इटावा: चौबिया इलाके में तिलक समारोह से लौट रहे कार सवार नाती की ट्रक से टक्कर में दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Apr 21, 2026 चौबिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रैपुरा अंहैया नदी भट्टा के पास तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मरने वालों की पहचान बाबा नाती के रूप में हुई हैं।