राजातालाब: आराजी लाइन के प्रधानों ने मनरेगा भुगतान में देरी पर जताया रोष, आंदोलन की दी चेतावनी
मनरेगा भुगतान में देरी पर प्रधानों में रोष, आंदोलन की चेतावनी वाराणसी। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश पटेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान उपस्थित रहे और मनरेगा के तहत सामग्री व श्रमिकों के भुगतान में हो रही लगातार देरी पर गहरी नाराजगी जताई।