डुमरांव: नया भोजपुर के निजी विद्यालय में हुई चोरी का 12 घंटे में खुलासा, चोरी करने वाले और माल खपाने वाले समेत चार गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Jun 18, 2026 नया भोजपुर थाना पुलिस ने तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए निजी स्कूल में हुई चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया। यह घटना बुधवार और गुरुवार मध्यरात्रि 12 बजे की है, जब नया भोजपुर स्थित डॉलफिन स्कूल में अज्ञात चोरों ने घुसकर एक गैस सिलेंडर और बड़ी बैटरी की चोरी कर ली थी।