बहरोड़: बहरोड में खेत में काम करते वक्त करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Behror, Alwar | Apr 28, 2026 बहरोड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के लाखा की ढाणी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत में काम कर रहे किसान राजेश कुमार की बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।जहां दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।