राजगढ़: कालीपीठ: मगनियाखेड़ी गांव में 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
कालीपीठ थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बुधवार को सुबह 9:00 बजे करीब बताया कि कालीपीठ थाना क्षेत्र के मगनियाखेड़ी गांव में 19 वर्षीय चंद्रकला तंवर का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टरों के पैनल के द्वारा शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है वहीं मामला जांच में लिया है।