राजातालाब: मिर्जामुराद में चेक बाउंस मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की गई
चेक बाउंस मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई चेक बाउंस के एक मामले में मिर्जामुराद पुलिस ने रविवार रात करीब 10 बजे न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की। आपको बता दे कि यह मामला वर्ष 2019 में सिगरा थाना में दर्ज हुआ था। आरोपी के बार-बार न्यायालय में उपस्थित न होने पर यह कार्रवाई की गई।