ईसागढ़: खाद संकट पर किसान आंदोलन होगा उग्र, किसान संघ के कार्यकर्ता ईसागढ़ क्षेत्र के गांव-गांव में पहुंचे
अशोकनगर जिले में खाद संकट को लेकर भारतीय किसान संघ ने आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। 1 जून को प्रस्तावित बड़े आंदोलन को सफल बनाने के लिए शनिवार को संघ के कार्यकर्ता ईसागढ़ क्षेत्र के गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। शनिवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार किसानों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की जा रही है।