ऊंचाहार: होरेंसा गांव में सहन की जमीनी विवाद में महिला से मारपीट, चार के खिलाफ दर्ज हुआ केस
ऊँचाहार क्षेत्र के होरेंसा गांव में सहन की जमीन पर कब्जा किये जाने को लेकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।गाँव की रहने वाली रेनू देवी का कहना है कि,उनके दरवाजे सहन पर उनका सामान रखा था, कब्जे की नीयत से गाँव के कुछ लोग सामान फेंक रहे थे,विरोध करने पर उसे मारा पीटा गया ।शुक्रवार को तहरीर दी ।