फूलपुर: साइबर टीम पवई की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के ₹44 हजार पीड़ित के खाते में वापस कराए गए
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के थाना पवई की साइबर टीम ने तत्परता और प्रभावी कार्रवाई करते हुए यूपीआई फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की ₹44,000 की पूरी धनराशि वापस दिलाकर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पवई निवासी धीरज गुप्ता पुत्र रामचेत गुप्ता के यूनियन बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से ₹44,000 की धनराशि फ्राड हुई थी।