सिमडेगा के एसपी एम. अर्शी ने रविवार सुबह 11 बजे बताया कि जिले में नशे से जुड़े मामलों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की विशेष टीमों ने कई जगह छापेमारी कर अवैध शराब व नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। कई आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। एसपी ने कहा कि नशा समाज को कमजोर करता है, इसलिए सख्ती जारी रहेगी।