मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने बड़े बेटे पर दुकान से सामान निकालने और ताला लगाने का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा निवासी कमलेश गुप्ता पत्नी स्वर्गी कैलाश चंद्र गुप्ता ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके बड़े बेटे ने उनकी दुकान से डीजे और इलेक्ट्रॉनिक का सामान निकालने के बाद ताला लगा दिया है। जिसको लेकर पीड़िता ने बेटे के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है।