पोहरी: पोहरी में कल सांसद भारत सिंह कुशवाह सांसद खेल महोत्सव का करेंगे शुभारंभ: आशुतोष
Pohri, Shivpuri | Nov 27, 2025 पोहरी विकासखंड के एल एस जी के कॉलेज के खेल मैदान में विकासखण्ड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के सांसद भारत सिंह कुशवाह दोपहर 1 बजे करेंगे। विकासखण्ड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में खो-खो,रस्सा-कशी, गिल्ली-डंडा और गेड़ी-दौड़ का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम की जानकारी मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी ने गुरुवार शाम 5 बजे दी है।