झज्जर: जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को लेकर उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने अधिकारियों की ली बैठक
झज्जर जिले में बढ़ते सड़क हादसों की संख्या पर अंकुश लगे इसको लेकर झज्जर की जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने लघु सचिवालय में जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली है l जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बैठक के दौरान प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश भी दिए हैं l