देहरादून: पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सदन में नियम 310 के तहत कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सदन में नियम 310 के तहत कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा कराए जाने की मांग की। हालांकि नियम 58 के तहत इस पर चर्चा हुई। प्रीतम सिंह ने सरकार पर मनमाने तरीके से सदन को चलाने का आरोप लगाया।