देहरादून: विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सरकार ने पेश किया नवासी हजार करोड़ से ज्यादा का बजट
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन धामी सरकार ने सदन के पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया। सदन में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नवासी हजार दो सौ तीस करोड़ सात लाख (रू0 89230.07 करोड़) का बजट पेश किया। राजस्व के लिए लेखे का व्यय पचपन हजार आठ सौ पन्द्रह करोड़ सतहत्तर लाख (रू0 55815.77 करोड़)।