देहरादून: नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने सीवर प्लांट तिराहा देहरादून के पास से 2 तस्करो को किया गिरफ्तार, एक किलो 41 ग्राम चरस बरामद
नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सीवर प्लांट तिराहा देहरादून के पास से एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करो से कुल एक किलो 41 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। अभियुक्त शौकीन, पुत्र सलीम निवासी, उत्तर प्रदेश,और सुभाना पत्नी नवाब निवासी, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।