धौलपुर: कॉलेज फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, पुलिस ने शवों का कराया पोस्टमार्टम
धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रेन से हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। दोनों महिलाओं की पहचान होने के बाद जीआरपी पुलिस ने उनके शव जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवा दिए। रविवार को महिलाओं की पहचान मां-बेटी के रूप में हुई। जिनका पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करा दिया।