धौलपुर: गडरपुरा विद्यालय में मनाया रक्षाबंधन का उत्सव
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गड़रपुरा के प्रांगण में शनिवार को छात्र-छात्राओं सहित मोहल्ले वासियों एव विद्यालयी स्टॉफ ने रक्षाबंधन का उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया। विद्यालय में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी और छात्रों ने भी छात्राओं के चरण स्पर्श कर अपने इस रिश्ते को निभाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया था।