धौलपुर: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा चंबल नदी का जलस्तर
गत दिनों से लगातार हो रही बारिश से चंबल नदी में जलस्तर बढ़ गया है। जिससे शुक्रवार- शनिवार की रात को धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर निकल गया। हालांकि शनिवार शाम होते होते ये खतरे के निशान से नीचे आ गया। जिसके अब लगातार कम होने की संभावना है। सिंचाई विभाग धौलपुर के AEN पपेंद्र मीणा ने बताया कि गत दिनों से हो रही बरसात से चंबल नदी में जलस्त