धौलपुर: बाडी रोड़ पर जलभराव में नाव चलाकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
मचकुंड से सटे छितरीया ताल से निकला पानी शहर के बाड़ी रोड पर भरा हुआ है। जिससे आवागमन तो बाधित हो ही रह है, साथ ही लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बाड़ी रोड पर हो रहे जल भराव से नाराज युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उसी जलभराव में खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।