नवगछिया: विक्रमशिला पहुंच पथ पर दो टोटो की आमने-सामने टक्कर, सात घायल
विक्रमशिला पहुंच पथ पर गुरुवार को दो टोटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों के घायल होने की सूचना है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।