पेण्ड्रा रोड गौरेला: गौरेला थाना क्षेत्र में घर में काम कर रही आदिवासी युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
गौरेला थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रही 24 वर्षीय आदिवासी युवती से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 55 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही ।