एगारकुंड: मैथन स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन
एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के मैथन स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में बुधवार को अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन । जिसमें नए एसडीपीओ रजत मणिक बाखला द्वारा अपराध गोष्ठी में उपस्थित सभी थाना प्रभारी के समक्ष माह में प्रतिवेदित एवं निष्पादित होने वाले संभावित कांडों की समीक्षा की गई। लंबित कांडों में अनुसंधान पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।