एगारकुंड: आजसू पार्टी ने निरसा प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में पार्टी का किया विस्तार, कई नए सदस्य हुए शामिल
आजसू पार्टी ने धनबाद जिला के निरसा प्रखंड क्षेत्र के भागाबांध पंचायत, सोनबाद पंचायत इत्यादि पंचायतों में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य गफ्फार अंसारी के अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी का विस्तार किया गया । इस दौरान कई नए सदस्यों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्य रूप मौजूद रहे निरसा प्रखंड अध्यक्ष राकेश मंडल, प्रखंड सचिव आशीष गोस्वामी।