एगारकुंड: गलफरबाड़ी में मां रक्षा काली मंदिर में भोग लेने गए बच्चे की करंट लगने से हुई मौत
गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के ईसीएल राजपुरा कोलियरी परिसर में मां रक्षा काली पूजा के दौरान करंट लगने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।मृत बच्चे की पहचान एग्यारकुंड पानी टंकी निवासी अशोक बाउरी के पुत्र मारुति बाउरी के रूप में की गई। बच्चे की मौत से मां-बाप सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।