चाकुलिया प्रखंड के भालुकनाला गांव में डायरिया का प्रकोप जारी है। शनिवार को शाम 7 बजे 65 वर्षीय पूर्णिमा सिंह की मौत हो गई, जबकि सोबेन सिंह (62) और सुमित्रा मुंडा (22) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। गांव में मुख्यमंत्री जन जल योजना के तहत बनी दोनों जलमीनारें एक साल से खराब हैं,