औरैया: पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती हेतु दूसरे दिन लिखित परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की निगरानी में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। दो और दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में जिले के 10 परीक्षा केंद्रों