दमोह: बकस्वाहा के चाची सेमरा में पुराने विवाद पर चाचा ने भतीजे पर की गोली से हमला, हालत गंभीर
Damoh, Damoh | Oct 9, 2025 दमोह छतरपुर जिले के बक्सवाहा अंतर्गत चाची सेमरा गांव में पुराने विवाद के चलते चाचा के द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर भतीजे के ऊपर गोली से हमला करने की घटना सामने आई है। घटना में छर्रे लगने पर घायल मोहित पिता पंचम लोधी उम्र 30 वर्ष को बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात 12 से 1 बजे के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर उपचार किया जा रहा है।