खैरा: गरही पुलिस ने फरार वारंटी के घर चिपकाए इश्तिहार, आत्म समर्पण नहीं करने पर वारंटियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
Khaira, Jamui | Jul 8, 2026 जमुई न्यायालय के आदेश पर गरही थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए बुधवार को 3 बजे उनके घरों पर इश्तहार चिपकाया। गरही थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक सर्जना कुमारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इश्तहार विशुन रविदास (कुर्वाटांड) और योगेंद्र यादव (ललदैया) के घर चिपकाया गया।