पूर्णिया पूर्व: सेंट्रल जेल में डीएम और एसपी ने 4 घंटे तक की छापेमारी, सभी वार्डों की ली सघन तलाशी
पूर्णिया के सेंट्रल जेल में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे से रेड करने टीम पहुंची। चार घंटे तक दोपहर 12 बजे तक एक-एक बैरक की तलाशी ली गई। टीम ने हर एक वार्ड को खंगाला। हालाकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।अपर समाहर्ता, एसपी, एसडीएम समेत सभी वरीय पदाधिकारी शामिल रहे।