आमला: बोरदेही पुलिस ने 18 गंभीर मामलों के शातिर चोर को किया गिरफ्तार, नरेरा गांव में चोरी करने गया था आरोपी
Amla, Betul | Apr 1, 2026 आमला तहसील मे 1अप्रैल 2 बजे करीब बोरदेही थाना क्षेत्र के नरेरा गांव मे एक सुने मकान मे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर चोर अमन को बोरदेही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी रोसु मौके से फरार हो गया है।इसका बोरदेही पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी पर अलग अलग थानो मे 18 गभीर अपराध दर्ज है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।