हैदरगढ़: सिद्धौर में प्रधानों ने राज्यमंत्री सतीश शर्मा का भव्य स्वागत किया, सरकार का आभार व्यक्त कर खुशी मनाई
उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद निवर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से बाराबंकी जिले के प्रधानों में खुशी का माहौल है। सोमवार करीब 12 बजे सिद्धौर ब्लॉक में ग्राम प्रधान अध्यक्ष सतनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रधानों ने एक स्वागत समारोह आयोजित किया।