आगर: आगर के नए बस स्टैंड पर युवक के साथ मारपीट करने का मामला आया सामने, मामला दर्ज
आगर कोतवाली थाने से सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, फरियादी सोहेल पिता लियाकत मुल्तानी निवासी माधवगंज आगर के साथ नए बस स्टैंड पर अमन पिता रईस मेवाती और रईस मेवाती निवासी मेवातीपूरा आगर ने गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है।