गोहद: सुप्रीम इंडस्ट्रीज में "सेफ क्लिक 2 अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता को लेकर थाना प्रभारी ने दिए टिप्स।
Gohad, Bhind | Jul 2, 2026 साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने 15 दिवसीय सेफ क्लिक 2अभियान में गुरुवार को 4 बजे सुप्रीम इंडस्टरीज में थाना प्रभारी प्रदीप सोनी ने और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर ठगी से बचने के तरीके सिखाए।थाना प्रभारी ने बताया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना।